अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर गम्हरिया में शहीद अस्थि कलश का भव्य स्वागत, श्रद्धा के साथ किया गया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सराइकेला : अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग को लेकर देशभर में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को शहीद अहीर सैनिकों के अस्थि कलश गम्हरिया पहुंचे। यादव समन्वय समिति की ओर से इन अस्थि कलशों का गाजे-बाजे और पारंपरिक श्रद्धा भाव के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए रेजिमेंट स्थापना की मांग को और मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम श्रीराम डिवाइन अकादमी सभागार में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। समिति के महासचिव एवं अकादमी निदेशक श्रीराम यादव ने जानकारी दी कि कुल 124 अहीर शहीदों की अस्थि कलश देशभर के विभिन्न राज्यों में भ्रमण पर है। यह यात्रा बिहार के छपरा से शुरू हुई और अब गम्हरिया पहुंची है। शुक्रवार को यह कलश कोलकाता के लिए रवाना होगा।



उन्होंने बताया कि यह श्रद्धायात्रा 18 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां केंद्र सरकार के समक्ष अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.