अर्पण परिवार ने राजनगर के चांवड़बांधा में जरूरतमंदों संग मनाई दीपावली

SHARE:

Rajnagar: दीपों के पर्व पर जब शहरों में रौशनी और खुशियों का सैलाब उमड़ता है, उसी बीच अर्पण परिवार ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की। संगठन के सदस्यों ने राजनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव चांवड़बांधा पहुंचकर ग्रामीणों और बच्चों के बीच दीपावली की खुशियाँ बाँटी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और उपहार दिए गए। मासूम चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे गांव के माहौल को उत्सवमय बना दिया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दीप जलाए और संगठन के प्रयास की सराहना की।

अर्पण परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ त्योहार मनाना नहीं, बल्कि हर वर्ग तक उम्मीद और खुशियाँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा, “हर कदम समाज सेवा में, हर पहल मुस्कान फैलाने में और हर आयोजन उम्मीद जगाने में हो — यही हमारा लक्ष्य है।”

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सरबजीत सिंह टोबी, कमलेश पाठक, शुरू पात्रों, काशीनाथ प्रधान, देवाशीष झा, रामा राव, लख्खिकांत घोष, सौरव रजक, राम, विशाल एवं अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

अर्पण परिवार ने अपने इस प्रयास से यह संदेश दिया कि दीपावली की असली रौशनी वही है जो किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण जगाए।

Leave a Comment

और पढ़ें