दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण संस्था करेगी सेवा कार्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अर्पण ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दीपावली, छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन अवसरों पर विभिन्न सेवा गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया है।

इस संबंध में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की।

दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच वितरण कार्यक्रम

संस्था द्वारा हर वर्ष की भाँति इस बार भी बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गाँव सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, पटाखे, मिठाई और उपहार वितरित किए जाएंगे।

छठ व कार्तिक पूर्णिमा पर घाट सेवा

छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अर्पण संस्था के सदस्य स्वर्णरेखा नदी घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। इस दौरान सफाई, जल-प्रबंध, प्रसाद वितरण और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में प्रमुख रूप से जूगुन पांडे, विभास मजूमदार, प्रिंस सिंह, बलबीर मंडल, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, सरबजीत सिंह टॉबी, तरनप्रीत सिंह, सौरव चटर्जी, कौशिक प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, विकास गुप्ता, रौनक शुक्ला, अमित पौदार, विक्रम सिंह, समर झा, लख्खिकांत घोष, अनूप तिवारी, बिट्टू मुखी, सूरज चौबे, सागर चौबे, मनू ढोके, आकाश गोप, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, सूरज पाल, धीरज सिंह, चंदन, सौरव रजक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि “सेवा ही अर्पण की पहचान है,” और इस वर्ष भी संस्था समाज के जरूरतमंद तबकों के बीच खुशियाँ बाँटने के लिए समर्पित रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें