अर्पण का महा रक्तदान शिविर 22 जून को, रक्तदान और पौधारोपण का अनूठा संगम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सेवा, समर्पण और पर्यावरण-संवर्धन के प्रतीक अर्पण परिवार द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। यह भव्य आयोजन 22 जून (रविवार) को जमशेदपुर ब्लड बैंक, धतकीडीह में होगा, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग रक्तदान करेंगे और 5100 पौधों का वितरण किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु शनिवार को ब्लड बैंक में एक अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें अर्पण परिवार के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने इसे इतिहास रचने वाला आयोजन बनाने का संकल्प लिया।

मानवता और प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता

अर्पण परिवार के मुख्य संरक्षक श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कहा अर्पण परिवार पूरे वर्ष निरंतर रक्त सेवा में सक्रिय रहता है। यह निःस्वार्थ सेवा वास्तव में प्रेरणादायी है। 22 जून को सभी लोग अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ इस महायज्ञ में सहभागी बनें। यह आयोजन मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रक्तदान जीवन बचाता है और पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर है। इस अभियान को एक प्रेरक उदाहरण बनाकर सेवा और समर्पण का नया अध्याय रचने का आह्वान किया गया।

रक्त संकट के बीच राहत की उम्मीद

गर्मी के इस मौसम में रक्त की भारी कमी को देखते हुए अधिकतम रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि आपात स्थितियों में ज़रूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके।

ब्लड बैंक की सराहना

ब्लड बैंक प्रमुख संजय चौधरी ने अर्पण परिवार की सराहना करते हुए कहा हर परिस्थिति में अर्पण परिवार का साथ मिलता रहा है। उनके सहयोग से रक्तदान आंदोलन को निरंतर ऊर्जा मिलती है। ब्लड बैंक उनके इस समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेगा।”

बैठक में जुगून पांडेय, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, दीपक सिंह, किशोर ओझा, कौशिक प्रसाद, सौरभ चटर्जी, सरबजीत टॉबी, धीरज चौधरी, मोहन दास, विक्की तारवे, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, कंचन बाग, देवाशीष झा, प्रणय दास, विकास गुप्ता, समर झा, सागर मुखी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें