जनजातीय समाज अपनी जमीन और अधिकारों के लिए संघर्षरत, भ्रष्टाचार ने शासन को खोखला बना दिया: अर्जुन मुंडा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है। शुक्रवार को गुड़ाबांदा प्रखंड में आयोजित एक विशाल जनजातीय सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने मौजूदा राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि “झारखंड में आज जनजातीय समाज को अपने ही अधिकारों और जमीन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ग्राम सभाओं की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है, और भ्रष्टाचार ने शासन को खोखला बना दिया है।”

अर्जुन मुंडा ने कहा कि मौजूदा झामुमो सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता इस “निकम्मी और भ्रष्ट सरकार” को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए।

भाजपा नेता ने घाटशिला की जनता से अपील करते हुए कहा —

“आगामी 11 नवम्बर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में क्रमांक संख्या-1 पर कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। यही झारखंड के विकास और आदिवासी अस्मिता की सच्ची जीत होगी।”



मुंडा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनजातीय समाज के अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.