टाटा पावर ईम्पलाई यूनियन की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: टाटा पावर ईम्पलाई यूनियन की वार्षिक आम सभा की बैठक टाटा पावर के प्रांगण में यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडे की अध्यक्षता में की गई। यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने पुर्व मिनटस पढ़कर सुनाया और वार्षिक उपलब्धियों को आमसभा में प्रस्तुत किया जिसे सभी ने एक साथ मिलकर पास किया। यूनियन के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने वार्षिक खर्च का लेखा-जोखा आम सभा में रखा जिसे सभी ने आम सहमति से पास किया। यूनियन को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूनियन के चंदे में की गई बढ़ोतरी को भी सबने सहमति से पास किया।

इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने भी अपना अपना विचार प्रकट किया जिसमें मुख्य था रिटायरमेंट के बाद की मेडिकल सुविधा, लीव पॉलिसी में सुधार, कम्युनिकेशन के लिए मोबाइल का प्रबंध करना, सुपरएनुएशन की सुविधा का फिर से मिलना, एंप्लॉय वार्ड की बहाली, इंडस्ट्रियल विजिट को फिर से शुरू करना, पेरेंट्स मेडिकल में सुधार करना इत्यादि। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार रॉय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से कुमार आलोक, अरुणेश्वर दुबे, देव शंकर तिवारी, संजीव चौधरी व अन्य यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.