Jamshedpur:लोक आस्था के महान पर्व छठ के अवसर पर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में रविवार को जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सूप, नारियल, शेव, गन्ना, केला, संतरा समेत पारंपरिक पूजन सामग्री प्राप्त कर छठ मैया का आशीर्वाद लिया और आयोजकों को साधुवाद दिया।
वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से मनिफिट, झगड़ु बागान, प्रेम नगर, टेल्को ग्वाला बस्ती, नंद नगर बस्ती, भुईंयादिह ग्वाला बस्ती, आदर्श नगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर धोबी घाट और निराला घाट सहित कई छठ घाटों एवं आसपास की बस्तियों में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
जिला प्रभारी बलजीत सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष देवेश राज, युवा कांग्रेस के सनी सिंह, वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जस्सी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन, निखिल तिवारी, सुशील घोष, सातिशजी, संजय लाल, अजय दास, प्रकाश जायसवाल, रोहित सिंह, राहुल सिंह, पंचू राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर आनंद बिहारी दुबे ने कहा —
“छठ पर्व लोक आस्था और मातृशक्ति की उपासना का प्रतीक है। मेरा परिवार हर वर्ष तन, मन और धन से व्रतधारियों की सेवा में समर्पित रहता है ताकि कोई भी श्रद्धालु पूजन सामग्री के अभाव में व्रत न छोड़ सके। माता छठी सभी पर कृपा करें और समाज में एकता, प्रेम और समृद्धि का संदेश दें।”
श्रद्धा, सेवा और समर्पण के इस आयोजन ने एक बार फिर जमशेदपुर में सामूहिक आस्था की मिसाल पेश की।









