Air India accident : एयर इंडिया विमान हादसे पर भाजपा नेता जटाशंकर पांडे ने व्यक्त किया गहरा शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  जटाशंकर पांडे ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना समूचे देश को स्तब्ध करने वाली है।

इस हादसे में जिन यात्रियों एवं क्रू सदस्यों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी कोई भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “पीड़ित परिवारों का यह दुःख केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का दुःख है। इस विषम घड़ी में हम शोकाकुल परिजनों के साथ संपूर्ण संवेदनाओं एवं एकजुटता के साथ खड़े हैं।”

श्री पांडे ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे हादसे में फंसे यात्रियों के लिए हर संभव त्वरित सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि राहत, बचाव और चिकित्सा कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और सर्वोच्च स्तरीय प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

अंत में जटाशंकर पांडे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस विपत्ति की घड़ी को सहने की शक्ति दें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें