आदित्यपुर नगर निगम के वादों पर उठे सवाल, वार्ड 17 में कचरे का ढेर बना बड़ी चुनौती

SHARE:

Adityapur:नगर निगम चुनाव के बाद विकास और साफ-सफाई के बड़े-बड़े वादे करने वाले आदित्यपुर नगर निगम अब सवालों के घेरे में हैं। वार्ड 17 सहित कई इलाकों में साफ-सफाई की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण सड़कों और मोहल्लों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार चुनाव के समय मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने साफ-सुथरा शहर बनाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। वार्ड 17 में फैली गंदगी से उठती बदबू और बढ़ते मच्छर-मक्खियों ने लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा कर दिया है।

कचरे के ढेर के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बन गई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।


वार्ड के निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं से दूरी बना चुके हैं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या नगर निगम और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे, या वार्ड 17 के लोग इसी तरह गंदगी और बदहाल व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें