आदित्यपुर पान दुकान चौक पर रोज़ाना जाम और दुर्घटनाओं को लेकर जन सत्याग्रह का ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित मुख्य सड़क पर लगभग प्रतिदिन लगने वाले जाम और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज झारखंड के मुख्यमंत्री, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त तथा आदित्यपुर नगर निगम प्रभारी को इस गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए लिखित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि पान दुकान चौक के समीप मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित यातायात, अनियंत्रित कट और रोड डिवाइडर की स्थिति के कारण रोज़ाना दुर्घटनाएं घट रही हैं। इसके साथ ही घंटों तक सड़क जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जन सत्याग्रह की ओर से यह सुझाव दिया गया है कि यदि उक्त सड़क पर रोड डिवाइडर को बंद अथवा नियंत्रित किया जाए, तो दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। संस्था ने प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मनजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.