Gen-Z डाकघर: जब सरकारी सेवा बनी स्टूडेंट-फ्रेंडली एक्सपीरियंस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर परिसर में मंगलवार का दिन कुछ अलग था। वजह—कोल्हान क्षेत्र का पहला ‘जेन-जेड (Gen-Z) डाकघर’, जिसका उद्घाटन होते ही यह जगह पारंपरिक सरकारी दफ्तर की छवि से बिल्कुल उलट नजर आई।

जैसे ही एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर और वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने फीता काटा, सामने एक ऐसा डाकघर दिखा जो किसी कॉर्पोरेट ऑफिस या स्टार्टअप स्पेस से कम नहीं था। डिजिटल पेंटिंग्स, आधुनिक उपकरण, स्लीक इंटीरियर और छात्र-अनुकूल माहौल—सब कुछ यह एहसास दिला रहा था कि डाकघर अब केवल चिट्ठियों तक सीमित नहीं रहा।

क्या खास है इस Gen-Z डाकघर में?

पूरी तरह डिजिटल सुविधाओं से लैस सिस्टम

छात्रों के लिए आरामदायक और इंटरैक्टिव स्पेस

तेज, पारदर्शी और टेक-फ्रेंडली डाक सेवाएं

सरकारी दफ्तरों की पारंपरिक छवि से बिल्कुल अलग अनुभव


उद्घाटन के दौरान निदेशक प्रो. सूत्रधर ने कहा,

“पहले की तुलना में अब परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं का दायरा बढ़ा है। यह डाकघर किसी कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा है, जिससे छात्रों को वास्तविक लाभ मिलेगा।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें