झारखंड स्टेट कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने हजारीबाग रवाना हुए आदित्यपुर के खिलाड़ी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर स्थित किड मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी 12वीं झारखंड स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हजारीबाग रवाना हुए। प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आयोजित होगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अकादमी के चीफ सांसेय दीपक सोरेन उर्फ होपन सोरेन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय खिलाड़ी दल प्रतियोगिता में भाग लेने गया। खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले अकादमी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में राहुल महतो, अनुज महतो, ओएस पूर्ति, अभिषेक ठाकुर, केशव दास, अंश कुमार, प्रज्ञान कुबेर साव, आर्यक्ष मुड़ी, पूजा महतो एवं देवांकर मोहंती शामिल हैं।

अकादमी के प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत की है। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है और उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.