आदित्यपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditypur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राम बढ़िया बस्ती स्थित एक झोपड़ीनुमा अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों ताश खेलते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्त में आए आरोपियों में कदमा निवासी सोनू प्रसाद, मानगो निवासी अविनाश कुमार और चिनमय घोष शामिल हैं। तलाशी के दौरान तीनों के पास से क्रमशः ₹2000, ₹2500 और ₹3000 नकद बरामद हुए। इसके अलावा अड्डे से ₹2200 नकद, खुले हुए 40 ताश के पत्ते, 30 ताश की बंद गड्डियां, और एक काले रंग की स्टील बुलेट मोटरसाइकिल (नं. JH05BE-2908) बरामद की गई।

इस कार्रवाई में छापामारी दल का नेतृत्व संतोष कुमार सेन, आनंद एक्का तथा सशस्त्र बल के जवानों ने किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें