आदित्यपुर में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – दूसरा फरार

SHARE:

Adityapur:जमशेदपुर से आदित्यपुर अपनी बाइक से लौट रही एक महिला के साथ हुए चेन स्नैचिंग मामले का आदित्यपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नया पुल पार करते ही बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर आदित्यपुर थाना ने विशेष छापामारी अभियान चलाया।

तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इस्माईल आलम उर्फ चोच, पिता गुलाम सरवर, निवासी ग्रीन वैली, रोड नं. 17, क्रॉस रोड नं. 04, हाउस नं. 93, थाना आजादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

छीनी गई सोने की चेन

घटना में प्रयुक्त काला बाइक — JH05BH-5895


आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश तेज़ी से जारी है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

छापामारी दल

थाना प्रभारी: विनोद तिर्की

पु.अ.नि.: कौशल कुमार, बिनोद टुडू

टाईगर जवान: आ•372 नितिश कुमार पांडेय, आ•513 दीपक कुमार

सशस्त्र बल की टीम मौजूद रही।


पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें