Jharkhand:कांग्रेस के वादों पर आदित्य साहू का तीखा हमला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने रविवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान को लेकर कांग्रेस और हेमंत सरकार पर निशाना साधा। साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनता के साथ धोखा देना कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव 2019 में जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए, जिनमें 450 रुपये में गैस सिलिंडर और 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने की घोषणाएं शामिल थीं। लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को भुला दिया गया।

गैस सिलिंडर और धान खरीद के मुद्दे पर नाकामी

आदित्य साहू ने झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में धान की खरीद 2400 रुपये प्रति क्विंटल में की जा रही है, जबकि 3200 रुपये का वादा किया गया था। इसके साथ ही 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात को अब झारखंड सरकार नकार रही है।

उन्होंने कहा, “राज्य के वित्त मंत्री का यह कहना कि गैस सिलिंडर का वादा इंडी गठबंधन का नहीं बल्कि कांग्रेस का था, जनता के साथ धोखाधड़ी है। वित्त मंत्री को अपने मैनिफेस्टो को पढ़ने की जरूरत है। सरकार अपने वादों से मुकर कर जनता को निराश कर रही है।”

‘सत्ता सुख तक सीमित है कांग्रेस’

साहू ने कहा, “कांग्रेस को राज्य के विकास, किसानों और गरीबों की सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह पार्टी केवल सत्ता सुख के लिए सरकार में शामिल है।”
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले ‘खटाखट योजना’ के नाम पर जनता को ठगा गया और अब हिमाचल प्रदेश जैसे कांग्रेस-शासित राज्यों में भी जनता ठगा महसूस कर रही है।

हेमंत सरकार पर सवाल

बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने वित्त मंत्री के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “450 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा झामुमो के घोषणा पत्र में भी था। अब इसे नकारना सरकार की नीयत को उजागर करता है।”

झारखंड की जनता को बार-बार मिलेगा धोखा’

साहू ने चेतावनी देते हुए कहा, “यह सरकार आगे भी योजनाओं को लागू न करने के बहाने ढूंढेगी। जनता को बार-बार धोखा दिया जाएगा।”
उन्होंने कांग्रेस और झामुमो को वादाखिलाफी और अज्ञानता का प्रतीक बताते हुए जनता से इनके छलावे को समझने की अपील की।

आदित्य साहू का यह बयान झारखंड की राजनीति में एक बार फिर वादों और हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करता है। कांग्रेस और झामुमो सरकार के खिलाफ बीजेपी का यह हमला आने वाले चुनावों में राजनीतिक माहौल को गर्म कर सकता है।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें