वृद्ध महिला हत्याकांड का आरोपी राम सरदार की इलाज के दौरान मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : कोवाली थाना क्षेत्र के कुंदरुकोचा गांव में वृद्ध महिला बुसकी मुर्मू की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला की हत्या के आरोपी राम सरदार की बुधवार को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दिन ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जानकारी के अनुसार, एक जून को हुई घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बने राम सरदार को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना मिलने पर कोवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को परिजनों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल, परसुडीह में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राम सरदार को ग्रामीणों ने कथित रूप से वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में पकड़कर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीठू सरदार (48 वर्ष), जो मृतक राम सरदार का चचेरा बड़ा भाई बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, राम सरदार के साथ मारपीट करने के आरोप में नीठू सरदार समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि राम सरदार ग्रामीणों की पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें