सदर अस्पताल साहिबगंज में आधुनिक पेइंग वार्ड का हुआ शुभारंभ, सुविधाओं से सुसज्जित सात बेड का पेइंग वार्ड मरीजों को देगा बेहतर उपचार और आराम का अनुभव

Share करें

✓ Link copy हो गया!


साहिबगंज: सदर अस्पताल में मंगलवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस पेइंग वार्ड का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जहां यह 7 बेड वाला अत्याधुनिक वार्ड उन्नत तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, जो मरीजों को उच्चस्तरीय, आरामदायक और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। उधर इस पेइंग वार्ड में प्रत्येक कक्ष को आधुनिक स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सज्जित किया गया है। जहां इसमें फुल फॉलर हॉस्पिटल बेड विथ कंफर्टेबल मैट्रेस, मॉड्यूलर पेशेंट मॉनिटर, नर्स ट्रॉली, इमर्जेंसी कॉल बेल सिस्टम, थ्री स्टार एयर कंडीशनर, वाई फाई सुविधा, मिनी फ्रीज, इलेक्ट्रिक केटल, सैनिटाइज्ड ब्लैंकेट, वर्टिकल सैनिटाइज्ड ब्लाइंड तथा बेड प्राइवेसी कार्टन Bed जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वही मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा हेतु सोफा फॉर विजीटर्स, कपबोर्ड, लॉकर, अलमीरा, ओवर बेड टेबल, गीजर, पंखा, 21” टीवी एवं यूटेंसिल सेट जैसी घरेलू सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि “सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड की शुरुआत मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।” इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उधर यह पहल जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की जनसेवा प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो “हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें