दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए रांगा में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांगा: आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रांगा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न प्रखंडों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोगों, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उधर बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आने वाले सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मनाया जाएगा। वही वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पर्व और त्योहार समाज को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम होते हैं इसलिए, यह सभी समुदायों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे एक दूसरे का सहयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस बैठक में बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, जितेंद्र यादव, शहबाज अंसारी, अनूप शाह, वसीम अकरम, जयदेव साह, राहुल डे, हिदायत खान, इस्माइल शेख, और मछुआ हेंब्रम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखें और सभी ने शांति और सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। उधर यह बैठक आगामी पर्व त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें