जिले में हर गुरुवार को थाना स्तर पर आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि विवादों के त्वरित और पारदर्शी समाधान को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रत्येक गुरुवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष पहल के तहत आज जिले के 12 थानों में कैम्प लगाए गए, जहां ग्रामीणों द्वारा कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें से 13 मामलों का स्थल पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि अब तक जिले भर में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत 446 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है, जिनमें से 297 प्रकरणों का सफल समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा चुका है।

इस शिविर में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम — जिसमें अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित कर्मी शामिल रहते हैं — मामलों की संवेदनशीलता और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करती है।

उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से सभी आवेदनों की जांच कर समाधान करें। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे भूमि विवाद से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक गुरुवार को अपने नजदीकी थाना में आयोजित शिविर में भाग लें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।

यह अभियान प्रशासन की जन-संवेदनशीलता और जवाबदेही की दिशा में एक सशक्त पहल बनकर उभर रहा है, जिससे आम नागरिकों को न्याय सुलभ हो रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें