सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आंदोलनकारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सूर्य सिंह बेसरा के साथ 17 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संवाद’ के दौरान हुई मारपीट की घटना के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और सूर्य सिंह बेसरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए सूर्य सिंह बेसरा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने, उनके बॉडीगार्ड को हटाए जाने के मामले की जांच कराने तथा घटना से संबंधित सभी जिम्मेदारियों का निष्पक्षता से निर्धारण करने का आग्रह किया।

ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई कि झारखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारियों के सम्मान, प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल निर्धारित किया जाए। साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन को आंदोलनकारियों से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। आंदोलनकारियों का सम्मान केवल उनके योगदान को याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी गरिमा, प्रतिष्ठा और सुरक्षा की रक्षा करना भी राज्य सरकार का नैतिक दायित्व है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि ज्ञापन को राज्य सरकार तक अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान दिल बहादुर, डेमका सोय, बुद्धेश्वर मुर्मू, पंकज मंडल एवं अनंत कुमार टुडू शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान राज्य के इतिहास, अस्मिता और स्वाभिमान का सम्मान है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें