पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन, सोमवार दोपहर होगा अंतिम संस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर है।

माताजी के अंतिम दर्शन की व्यवस्था सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर की जाएगी। अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सायरा मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें