Jamshedpur : आंदोलनकारी कृपाल सिंह खालसा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री खालसा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी योद्धा एवं आदिवासी जननायक थे। उन्होंने अपने संघर्ष और विचारों से समाज को अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वन एवं खनिज संपदा के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही उनकी कामना है।
श्री खालसा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सभी को एक समृद्ध, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

















