हल्दीपोखर में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई, विधायक संजीव सरदार ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर स्थित बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रखंड समिति के सदस्यों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भी धरती आबा को श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समाज के हितों, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। अपने त्याग और बलिदान के माध्यम से उन्होंने समाज को अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह धरती आबा ने अपने समय में समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहें।

शिक्षा से ही अधिकारों की समझ और उनकी रक्षा संभव : विधायक

विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक लोग अपने अधिकारों को पूरी तरह समझ नहीं पाएंगे और न ही उनकी रक्षा कर सकेंगे। इसलिए समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और नई पीढ़ी को जागरूक बनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि धरती आबा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झामुमो नेता हितेश भगत, बीरेन पात्रो सहित प्रखंड समिति के सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें