भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर शैलेश पांडे का तंज, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक ढकोसला करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं और देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है।

शैलेश पांडे ने कहा कि भाजपा मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गई है। उनके अनुसार, वोट चोरी, चंदा चोरी, एपस्टीन फाइल, महंगाई, मार्केट क्रैश, बेरोजगारी, पेपर लीक और अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर हर जिले में इस तरह की रैलियां आयोजित करने को कहा गया है।

पांडे ने कहा कि यह देश की बदकिस्मती है कि केंद्र में सरकार चला रही पार्टी ही ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार को अपनी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नहीं है, तो इस तरह के आयोजन करने के बजाय उसे इस्तीफा देकर अपनी गलतियों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखने के बजाय राहुल गांधी की राजनीति की नकल करने में लगी है। इस क्रम में वह यह भी भूल गई है कि केंद्र में उसकी अपनी सरकार है।

शैलेश पांडे ने दावा किया कि भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने शीर्ष नेतृत्व से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं से अपनी ही सरकार का विरोध करने और देश में लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहा है। उन्होंने भाजपा की इस राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.