अमरप्रीत सिंह काले के आवास पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बड़े भाई के निधन पर जताया शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरप्रीत सिंह काले के आवास पहुंचे। पिछले दिनों काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह खनूजा के निधन पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ा की घड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि त्रिलोचन सिंह बेहद जिंदादिल, मिलनसार और मददगार इंसान थे। वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनका स्नेह, आत्मीयता और समाज के प्रति सहयोग का भाव सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से परिवार और समाज को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.