डीएमएफडी फंड की बैठक का जिला मुखिया संघ ने किया बहिष्कार, योजनाओं में अनदेखी का लगाया आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिदगोड़ा टाउन हॉल में बुधवार को डीएमएफडी फंड को लेकर आयोजित न्याय परिषद की बैठक का जिला मुखिया संघ ने बहिष्कार कर दिया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में शामिल होने के बजाय जुबली पार्क में बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों की ओर से भेजी गई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी जा रही है और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मुखियाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों की ओर से भेजी गई किसी भी योजना को स्वीकृति नहीं मिल रही है। मुखियाओं को योजनाओं की जानकारी तक नहीं दी जाती। इतना ही नहीं, योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट पर भी मुखिया का नाम अंकित नहीं किया जाता है। संघ ने डीएमएफडी फंड के उपयोग की जांच कराने की मांग उठाई है।

मुखिया संघ का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन संभव नहीं है। संघ ने प्रशासन से योजनाओं में मुखियाओं को उचित स्थान देने और डीएमएफडी फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।

बैठक के बहिष्कार का नेतृत्व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू ने किया। इस दौरान राकेश चंद्र मुर्मू, सुकलाल सरदार, सुनील किस्कू, इसक बकला, अभिषेक सरदार, मनोज मुर्मू, अमृत माझी सहित संघ के बड़ी संख्या में मुखिया और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.