मदरसा जियाया दारुल किरात में उर्स, जलसा-ए-दस्तारबंदी और तजवीद-किरात सेमिनार आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मदरसा जियाया दारुल किरात में 26वें उर्स मुजव्विद-ए-आजम-ए-हिंद, जलसा-ए-दस्तारबंदी एवं ऑल इंडिया जियाया-ए-तजवीद वा किरात सेमिनार का आयोजन महल इन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के संस्थापक कारी असलम रब्बानी जिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी सदाकत हुसैन अजहरी की तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इसके बाद कोलकाता से आए कारी सरफराज उल्फत ने नात शरीफ पेश की।

सेमिनार का संचालन कोलकाता के प्रोफेसर सज्जाद आलम मिस्बाही ने किया। इस दौरान पूर्णिया के मुफ्ती मुतीउररहमान रिजवी ने इल्म-ए-तजवीद और किरात की जरूरत एवं फजीलत पर अपने विचार रखे। दिल्ली के मुफ्ती इश्तियाकुल कादरी ने कुरान की फजीलत, जबकि लखनऊ के मुफ्ती फैजानुल मुस्तफा ने तालीम की अहमियत पर प्रकाश डाला।

इसके अलावा मुफ्ती अहमद अजहर, मौलाना सदरुल वरा अशरफिया मुबारकपुर, अल्लामा मलिकुजफरफार, डॉ. अहमद रजा, अमजद मुफ्ती, मौलाना मोहसिन, रोशन जमीर सहित अन्य उलमा-ए-कराम ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान मदरसा जियाया दारुल किरात से शिक्षा पूरी करने वाले दस बच्चों की दस्तारबंदी की गई। इन बच्चों ने हाफिज और कारी की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद में मनकबत, नात और विशेष बयान का आयोजन हुआ। दोपहर 2:40 बजे कुल शरीफ, सलातो-सलाम के बाद मदरसा के अध्यक्ष ने देश और समाज की तरक्की तथा अमन-शांति के लिए दुआ की।

अंत में मुफ्ती शफाद नूरी मिस्बाही ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं आजादनगर थाना पीस कमेटी के सचिव मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, खुर्शीद अहमद खान, मोहम्मद शाहबाज, सोहेल खान, मुफ्ती सफद नूरी, कारी अमजद जिया, मोहम्मद सगीर अहमद, मोहम्मद रियाज, कारी इस्माइल, कारी कमर राजा, कारी मोहम्मद शौकत जिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें