टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में वीपी विशाल बादशाह और प्लांट हेड अनुराग छारिया का स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के वीपी (कमर्शियल व्हीकल ऑपरेशंस) विशाल बादशाह और प्लांट हेड अनुराग छारिया का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि वीपी विशाल बादशाह का यूनियन कार्यालय में आगमन सभी के लिए सुखद और यादगार क्षण है। उन्होंने पूरी यूनियन की ओर से उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके सुझावों और मार्गदर्शन पर अमल करने के लिए यूनियन सदैव तत्पर रहेगी।

इस दौरान प्लांट हेड अनुराग छारिया ने उपस्थित लोगों को दीपावली सहित आने वाले पर्व-त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में वीपी विशाल बादशाह ने कहा कि कंपनी के उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा (सेफ्टी) और गुणवत्ता (क्वालिटी) पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही क्रेटोस गाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कंपनी के इकोसिस्टम को और मजबूत एवं बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी और समाज के हित में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सभी की सहभागिता बढ़नी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया।

स्वागत कार्यक्रम से पूर्व वीपी विशाल बादशाह और प्लांट हेड अनुराग छारिया ने यूनियन परिसर में स्थापित जे.एन. टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें