आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता, पुलिस कर रही मामले की जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने सरकारी परिसर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला गम्हरिया प्रखंड परिसर का है, जहां खड़े एक ट्रक की बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

घटना कब हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। चोरी दिन में हुई या रात के अंधेरे में, इस संबंध में भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद वाहन मालिकों में चिंता और दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रखंड परिसर में खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम सड़कों पर खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। लोगों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें