अध्यक्षा नौशीन खान की अध्यक्षता में हुई बैठक, सुपरवाइजरों को कचरा उठाव और पूजा स्थलों व छठ घाटों की सफाई समय पर पूरी करने का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद ने शहर में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद की अध्यक्षा नौशीन खान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, कचरे के उचित निस्तारण, पूजा स्थलों और छठ घाटों की तैयारियों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करेंगे।

इस दौरान सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि जिन क्षेत्रों में कचरा जमा है, वहां से जल्द से जल्द उसका उठाव कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही त्योहारों के दौरान शहर में कहीं भी गंदगी नहीं रहने देने पर विशेष जोर दिया गया। शहर की प्रमुख सड़कों, गली-मोहल्लों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों और छठ घाटों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा नालियों की सफाई, जमा कचरे का समय पर उठाव और सफाई से जुड़े अन्य जरूरी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

अध्यक्षा नौशीन खान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने और आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें