आबिद हुसैन फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल और तीन गोलियां बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के खुशबू नगर, न्यू बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे आबिद हुसैन पर फायरिंग की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच और छापेमारी के दौरान राज सिंह कश्यप और मो. कैफ की कथित संलिप्तता सामने आई, जबकि दशरथ शुक्ला को कथित रूप से सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

फायरिंग में घायल आबिद हुसैन का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं मो. कैफ और दशरथ शुक्ला के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस अब फायरिंग के कारण, हथियारों के स्रोत और घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें