Jamshedpur : एनएच-33 से उड़ रही धूल और इससे आम लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह गुरुवार को डिमना चौक पर धरने पर बैठे। इसकी जानकारी मिलने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय धरना स्थल पर पहुंचे और पार्षद से बातचीत की।
सरयू राय ने इसके बाद एनएचएआई के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी डिमना चौक बुलाया। उन्होंने राजेश सिंह को बताया कि वह बुधवार को ही एनएच-33 के संबंधित हिस्से का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके अनुसार एनएचएआई दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
सरयू राय ने कहा कि शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश है, जिसके बाद शनिवार-रविवार से सड़क निर्माण संबंधी काम शुरू होने की उम्मीद है। मौके पर मौजूद एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी कार्य शुरू करने की बात स्वीकार की।
एनएचएआई की ओर से काम शुरू किए जाने के आश्वासन के बाद सरयू राय के आग्रह पर वार्ड पार्षद राजेश सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
L

















