Jamshedpur : विजया गार्डन्स क्लब में विजया गार्डन्स चित्रांश परिवार की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष राजीव रंजन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संस्था की पिछले वर्ष की उपलब्धियों एवं नई पहलों की जानकारी दी।
महासचिव दीपक शरण ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में ‘चित्रांश ज्ञान मंच’ और ‘चित्रांश कराओके क्लब’ जैसी नई पहलों का उल्लेख किया गया। सदस्यों ने रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने लेखा-परीक्षित वित्तीय रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी, जिसे भी सदस्यों ने अनुमोदित किया।
आमसभा में कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। बीके दास को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पीएन प्रसाद, डॉ. विभूति भूषण, आरके वर्मा, एनएन वासुदेवा एवं दिनकर आनंद को सदस्य तथा राजीव रंजन को संयोजक बनाया गया।
वर्ष 2026-27 की कार्यसमिति में राजीव रंजन को अध्यक्ष चुना गया। मुक्तेश्वर वर्मा को उपाध्यक्ष एवं स्मारिका प्रकाशन का प्रभारी बनाया गया। प्रियंका वर्मा, किशोर श्रीवास्तव, अजीत कुमार वर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, एचपी श्रीवास्तव एवं अनुपम अखौरी को उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं अजीत कुमार दास, अजय कुमार वर्मा, कृष्णा श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनु कुमार वर्मा, रचना श्रीवास्तव एवं रंजू वर्मा को सहायक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। दीपक शरण को पुनः महासचिव, सत्य प्रकाश कुमार को संयुक्त महासचिव, अजीत कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष तथा आभा शरण को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा नवीन वर्मा को मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी तथा अंजन कुमार वर्मा को ऑडिटर नियुक्त किया गया। ममता धर को सावन महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सदस्यों ने स्मारिका समिति के नेतृत्व एवं योगदान के लिए एनएन वासुदेवा के प्रति आभार जताया। अंत में अध्यक्ष राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















