नंद नगर कानु भट्टा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भुईयांडीह स्थित नंद नगर कानु भट्टा में श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। पंडित सुरेन्द्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। यजमान धीरज भुईयाँ एवं अमित ठाकुर ने पूजा में हिस्सा लिया। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं बस्तीवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कमिटी के महासचिव रवि भुईयाँ ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोग वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

भूमि पूजन समारोह में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सुमित श्रीवास्तव, मिथलेश साव, समाजसेवी सुमित शर्मा एवं कमिटी के अध्यक्ष नन्दो भुईयाँ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमिटी के महासचिव रवि भुईयाँ, किशुन तिवारी, शम्भू मुखी डुंगरी, श्याम सुन्दर प्रसाद, संतोष कुमार, समर लाईक, पप्पू साव, सन्नी कुमार, मोती साव, कुन्दन कुमार गुप्ता, हंसो भुईयाँ, चुनचुन प्रसाद, सोकाल भुईयाँ, प्रकाश पात्रो, मनीष ठाकुर, पियुष सोनकर, सोनु साव, अमन ठाकुर, अविशेक दत्ता, सुरज कलिन्दी, धीरज चौहान, राहुल दत्ता, कमलेश साव, संदिप रजक, इन्द्रदेव साव, हनी कुमार, विलास साव, विजय भगत, गणेश पंडित समेत बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.