Jadughoda : जादूगोड़ा यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब, सुंदरनगर की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत जूनियर डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह-जिला परिषद सदस्य सुश्री कुसुम पूर्ति विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और अभिभावक आयोजन स्थल पर पहुंचे। इससे पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता में रोहित के रुस्तम ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया दूसरे, मानवी तीसरे और रितिशा कुमारी चौथे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों और क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
















