मनोहरपुर में 27वें 12 दिवसीय गणेश पूजा मेले का भव्य शुभारंभ, सांसद जोबा मांझी और विधायक जगत मांझी ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manohapur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में सोमवार को प्रसिद्ध 27वें 12 दिवसीय गणेश पूजा मेले का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर पूरा मेला परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

सांसद और विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी और अतिविशिष्ट अतिथि विधायक जगत मांझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेले का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

गणेश पूजा एकता और सौहार्द का प्रतीक : जोबा मांझी

सांसद जोबा मांझी ने कहा कि गणेश पूजा केवल एक धर्म का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, एकता और सौहार्द का प्रतीक है। मनोहरपुर की धरती पर हिंदू और आदिवासी संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की।

पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने मेला परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झूले का आनंद भी लिया।

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उत्सव : जगत मांझी

विधायक जगत मांझी ने कहा कि गणेश उत्सव सभी को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यही हमारी संस्कृति की पहचान है।

ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से आयोजन : रंजित यादव

पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि मनोहरपुर में गणेश पूजा मेले का यह 27वां वर्ष है। ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और प्रशासन के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में बीडीओ शक्तिकुंज, थाना प्रभारी अमीएल एक्का, उपप्रमुख दीपक एक्का, जिला परिषद सदस्य जेपी महतो, मनोहरपुर पूर्वी मुखिया पूजा कुजूर, नंदपुर मुखिया सुशीला संवैया, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, खुशबू, मुकेश रजक, संजीव गंताईत, पिंटू जैन, बसंत हरलालका, गुरविंदर सिंह भाटिया, राज यादव, बंधना उरांव, विक्रम सिंह, निखिल साह, चंचल रवानी चीकू, अकबर खान, मो. उमर, अजहर अली, मो. तबारक, भीम सांडिल, राजू सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता में समिति का योगदान

मेले के सफल आयोजन में संरक्षक रंजित यादव के साथ हीरालाल नायक, अश्वनी बघेल, लखिंद्र दास, राजेश सिंह, अभय शूलपाणि, रविंद्र कुमार, पिंकी डागा, विश्वसुशील विभव उर्फ बब्बू, विजय साहु, सन्नी गुप्ता, जगन्नाथ साहु, संजय यादव, राजेश राउत, विजय साहु सहित आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

27वें 12 दिवसीय गणेश पूजा मेले के शुभारंभ के साथ ही मनोहरपुर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें