गुवा में भक्तिभाव से मना गणेश उत्सव, सीआईएसएफ जवानों ने की भगवान गणेश की पूजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : गुवा के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को गणपति बप्पा का पूजोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना को लेकर खासकर नवयुवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गुवा बाजार, नानक नगर, गुवासाई सहित योगनगर शिव मंदिर परिसर में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। योगनगर शिव मंदिर परिसर में आयोजित गणेश पूजा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह एवं सहायक कमांडेंट मनीष बिस्नोय के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। वे अपने भक्तों के संकट दूर कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

उन्होंने गुवा वासियों सहित पूरे क्षेत्र के जनकल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

गणेश पूजा आयोजन में सीआईएसएफ यूनिट गुवा की संरक्षिका कमेटी की महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा सीआईएसएफ जवानों के परिवार के दर्जनों सदस्यों ने पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणेश उत्सव के चलते पूरे गुवा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें