सोनारी सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का भूमि पूजन, 40 फीट ऊंचा होगा भव्य मंदिरनुमा पंडाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी, ईस्ट लेआउट बटतल्ला के तत्वावधान में सोमवार को विधिवत भूमि पूजन (खूंटी पूजा) के साथ दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। भूमि पूजन के अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी सुभ्रानन्दजी महाराज एवं पीजुषानन्दजी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत कराई।

समिति के संयुक्त सचिव स्वपन मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष पूजा के लिए भव्य काल्पनिक मंदिर के स्वरूप में पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 40 फीट और चौड़ाई लगभग 60 फीट होगी। पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

समिति के संयुक्त कोषाध्यक्ष अभिजीत सेनगुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की करीब 18 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं विभिन्न मूर्ति निर्माण के लिए सरकारी पुरस्कार प्राप्त कर चुके प्रशांत पाल कर रहे हैं। प्रतिमा 5 अक्टूबर को कोलकाता से जमशेदपुर के लिए रवाना होगी और देर रात सड़क मार्ग से यहां पहुंचेगी।

संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा में मेदिनीपुर से ढाकी बुलाए जा रहे हैं। पूजा के दौरान लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

पूजा पंडाल का उद्घाटन पंचमी के दिन भारत सेवाश्रम संघ के सचिव मुक्तात्मानन्द जी महाराज एवं मुरारी गोयल द्वारा किया जाएगा।

कमेटी के पदाधिकारी

कमेटी के चेयरमैन एसके बेहेरा (आरएसबी), अध्यक्ष मुरारी गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन गांगुली एवं शंकर सरकार हैं। संयुक्त सचिव के रूप में स्वपन मुखर्जी और संजय कुमार सिंह तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में अभिजीत सेनगुप्ता और बिद्युत गुहा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें