MMDR संशोधन अधिनियम के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन अब 19 सितंबर को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR Bill) के विरोध में राज्य के सभी प्रखंड एवं नगर निकाय कार्यालयों में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की नई तिथि घोषित की है। अब यह विरोध प्रदर्शन 19 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

झामुमो के वरिष्ठ नेता, गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शोक के कारण पूर्व निर्धारित 7 सितंबर 2026 के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। केंद्रीय नेतृत्व ने अब इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करते हुए 19 सितंबर की तिथि तय की है।

कार्यक्रम की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक बार फिर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 19 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है।

उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, पूर्व सांसद, केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिला कार्यसमिति के सदस्यों, महानगर संयोजक मंडली, नगर समिति, शाखा समितियों, प्रखंड एवं पंचायत समितियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारियों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न स्तर के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं-नेत्रियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

पूर्व निर्धारित पर्यवेक्षक रहेंगे यथावत

विक्टर सोरेन ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व में सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिन पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई थी, वे पूर्व की भांति यथावत अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

झामुमो जिला समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान को तेज करते हुए 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें