मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पा शर्मा का जमशेदपुर में स्वागत, अंसार खान बने प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक सह रिटायर्ड आईपीएस जेपी सिंह के जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम मानवाधिकार सेवा संघ भारत की जमशेदपुर इकाई की ओर से धातकीडीह स्थित कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष गुरु चरण मोहंती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।

संगठन विस्तार और कार्ययोजना पर हुई चर्चा

स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पा शर्मा ने पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंसार खान को मिली प्रदेश मीडिया सेल की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पा शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंसार खान उर्फ मौलाना को मानवाधिकार सहयोग संघ भारत, झारखंड प्रदेश मीडिया सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि अंसार खान लंबे समय से लोगों के बीच रहकर कार्य करते आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे संगठन की नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

अंसार खान पूर्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि तथा जिला कांग्रेस की निगरानी समिति एवं अनुशासन समिति समेत विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रोटोकॉल प्रबंधन से जुड़े पद पर हैं।

टीम में और मजबूती आने की उम्मीद

जिला अध्यक्ष गुरु चरण मोहंती ने कहा कि उनकी टीम लगातार मजबूती के साथ कार्य कर रही है और सभी पदाधिकारी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंसार खान के संगठन से जुड़ने और मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभालने से टीम को और मजबूती मिलेगी।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीमा मोहंती, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी बंसल, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चरणजीत भाटिया, जिला प्रमुख सुनीता ओझा, जिला उपाध्यक्ष रविदास गुप्ता, जिला महामंत्री हरिराम मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता देवी, जिला कोषाध्यक्ष माधवी दास गुप्ता, बिष्टुपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता मुखी, कदमा-सोनारी प्रखंड अध्यक्ष मीता चक्रवर्ती, जिला एडवाइजर समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें