बामनगोड़ा में रक्तदान शिविर, 125 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बामनगोड़ा दुर्गा पूजा प्रांगण में रविवार को करम फाउंडेशन, टेल्को के तत्वावधान में दुर्गा पूजा कमेटी एवं नवयुवक सेवा समिति के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 125 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता में योगदान दिया।

रक्तदान शिविर का संचालन ब्रह्मानंद ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में किया गया। सुबह से ही रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन में करम फाउंडेशन की ओर से मंगल महतो, बबलू महतो, लक्ष्मण महतो, रोहिणी महतो, दीपक महतो, पवित्र महतो, भूपेंद्र महतो, मिंटू महतो, मंटू महतो, लखीकांत महतो, महेशर महतो, पिंटू महतो, स्वपन महतो एवं नागेंद्र महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं, दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रदीप गुहा, अनिल मिश्रा एवं अमित सरकार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य राखी गुहा भी मौजूद रहीं।

आयोजकों ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में 125 लोगों का रक्तदान करना समाज में सेवा और मानवता की भावना को दर्शाता है।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, ब्रह्मानंद ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम, दुर्गा पूजा कमेटी, नवयुवक सेवा समिति, करम फाउंडेशन और कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रक्तदान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.