Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में अजय साव के नेतृत्व में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी के नेतृत्व में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की परसुडीह थाना कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत एवं एकजुट करने, क्षेत्र में रहने वाले साहू समाज के सदस्यों की जनगणना करने तथा समाज के लोगों के सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए क्षेत्रीय कमेटी मेधावी बच्चों की सूची तैयार कर जिला कमेटी को सौंपेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रीय कमेटी की जिम्मेदारी है कि समाज के सभी सदस्यों के बीच एकजुटता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एकता से ही संभव है और सभी सदस्यों को मिलकर समाजहित में काम करना चाहिए।
परसुडीह थाना कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
- अध्यक्ष: पंकज कुमार साव
- महामंत्री: अजय साव
- कोषाध्यक्ष: संजय साव
बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार के अलावा उमा शंकर, दिलीप कुमार गुप्ता, भुनेश्वर साहू, शंकर शाह, पिंटू साव, अजय कुमार साव, नवीन कुमार, राजेश प्रसाद, सुबोध कुमार साहू, मनोज साव एवं राज कपूर साव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
















