हेसल में बजरंग बली पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 179 लोगों ने किया रक्तदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : श्री श्री बजरंग बली पूजा समिति, हेसल के तत्वावधान में समिति की 25वीं वर्ष रजत जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 179 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, जिला परिषद सदस्य अमोदनी महतो, भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, सुखचैन ग्रुप के सीईओ साहिल प्रसाद, रुंगटा कंपनी के प्रतिनिधि शीतल भारद्वाज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय जी तथा वीबीडीए जमशेदपुर के जीएम कमल कुमार घोष सहित कई अतिथि शामिल हुए।

अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा मानवीय दान नहीं है।

शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गोपाल सरकार, सचिव मनोज पटनायक, कोषाध्यक्ष आनंद साहू, उपसचिव विनोद ज्योतिषी, उपाध्यक्ष मानस कुमार साहू, जामिनि महाकुर, उज्ज्वल कुमार मोदक, देवाशीष पटनायक, अरुण बारीक, निम्बू प्रधान, राज कुमार साह, अशोक मिस्त्री, सोमनाथ गोप, प्रह्लाद दे, संजीत अधिकारी और सुधान्य ज्योतिषी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.