Jadughoda : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा (52) के निधन के चौथे दिन बुधवार को भी उनके धर्मडीह स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत रागनी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में श्रमिक संगठन झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से संयुक्त महासचिव सागर, जादूगोड़ा इकाई अध्यक्ष बसंत कुमार टोपनो, भाटिन पंचायत समिति सदस्य सरस्वती मुर्मू, छात्रवीर सिंह, सीताराम हांसदा, रामसिंह मुर्मू, अरुण कुमार वर्मा और दिनेश केराई धर्मडीह स्थित उनके आवास पहुंचे।
वहीं यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से सुरजीत सोरेन, वीरेन टुडू, सृजन टुडू, सिद्धों हो और सुनील दिग्गी ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रागनी शर्मा का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में सभी ने परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

















