नम आंखों से रागनी शर्मा को दी अंतिम विदाई, कलकत्ता में गंगा नदी में विसर्जित की गईं अस्थियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadughoda  : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का सोमवार सुबह जादूगोड़ा मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में धर्मडीह बस्ती के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भावुक माहौल में पूरी बस्ती शोक में डूबी नजर आई।

पत्रकार विद्या शर्मा ने पत्नी रागनी शर्मा को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रागनी शर्मा की अस्थियां सोमवार देर रात कलकत्ता में गंगा नदी में विसर्जित की गईं। उनके छोटे पुत्र आदित्य कुमार ने गंगा नदी में अस्थियों का विसर्जन किया।

अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूसीएल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, प्रबंधन से महेश साहू, यूसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसडीएन शर्मा, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ए.के. लाल, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप कुमार, यूनिट हेड दिलावर साहू, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, जमशेदपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, पत्रकार राकेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सुशील अग्रवाल तथा जेएलकेएम नेता सह पोटका प्रत्याशी भागीरथी हांसदा सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी ने रागनी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें