जमशेदपुर में डेंगू की दस्तक, एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित, 25 दिन सतर्कता जरूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घर-आसपास Aedes मच्छरों के ब्रीडिंग साइट मिले, ‘Dry Day–#PaltiMaar’ अभियान के तहत सप्ताह में एक दिन सफाई की अपील

Jamshedpur : शहर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि और उनके घर तथा आसपास Aedes मच्छरों के संभावित ब्रीडिंग साइट मिलने के बाद डेंगू की रोकथाम को लेकर सामूहिक सतर्कता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। परिवार के सदस्यों का कोई यात्रा इतिहास नहीं होने से स्थानीय स्तर पर संक्रमण की संभावना की ओर संकेत मिल रहा है।

पिछले तीन वर्षों से #PaltiMaar जैसे जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा कूलर, गमले, पुराने टायर, कबाड़ और अन्य छोटे जलस्रोतों की नियमित सफाई करने की अपील की जाती रही है।

नागरिकों की भागीदारी जरूरी

डेंगू की रोकथाम में प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Aedes मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में भी पनप सकता है। ऐसे में प्रत्येक परिवार को सप्ताह में कम से कम एक दिन “Dry Day–#PaltiMaar” के रूप में मनाकर घर और आसपास संभावित ब्रीडिंग साइट की जांच कर उन्हें नष्ट करने की सलाह दी गई है।

अगले 25 दिन महत्वपूर्ण

डेंगू की रोकथाम के लिहाज से आने वाले करीब 25 दिनों को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस दौरान नियमित सफाई और पानी जमा होने से रोकने की आदत संक्रमण के संभावित प्रसार को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है।

लोगों से अपील की गई है कि डेंगू को लेकर डरने के बजाय सावधानी बरतें। सप्ताह में केवल 10 मिनट घर और आसपास की सफाई के लिए निकालकर भी मच्छरों के प्रजनन स्थलों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

जहां पानी जमा हो, उसे खाली करें या ढककर रखें। छोटे से छोटे कंटेनर और जलस्रोत को भी नजरअंदाज न करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें