आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक मामले में आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर विधिवत जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल महतो, पिता मोतीलाल महतो, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26 के अनुसंधान के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल महतो को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल (जेएच-22एफ-9956) भी बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच के साथ-साथ घटना में संभावित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें