बागबेड़ा में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। सावन के अंतिम सोमवार को बागबेड़ा क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। माता शीतला मंदिर परिसर स्थित बाबा चिंताहरण महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा बागबेड़ा तक हजारों श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा की। हाथों में जल और जुबां पर हर-हर महादेव का जयघोष लिए शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे।

जलाभिषेक यात्रा के दौरान बागबेड़ा का मुख्य मार्ग श्रद्धालुओं से पट गया। डीजे की भक्तिमय धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी यात्रा में शामिल हुईं और भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं।

पूरे रास्ते बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

आयोजन में जिला परिषद सदस्य कविता परमार, कुसुम पूर्ति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, ललन झा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह और अभिजीत दा समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के पावन अवसर पर बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष अवसर है। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, आनंदी ओझा, महेश सिंह, रामजी शर्मा, संजय प्रसाद, पप्पू प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज यादव, आकाश सिंह, विशाल नायक, विजय राय, राहुल प्रजापति, हेमंत प्रसाद, रवि यादव, मनोज शर्मा, साहिल सिंह, प्रवीण प्रसाद, उधो सिंह, अरुप मल्लिक, विजय सिंह समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.