Jamshedpur : महिलाओं द्वारा संचालित संस्था “नारी शक्ति” के तत्वावधान में बिष्टुपुर चेंबर भवन में सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, नृत्य, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सावन की संस्कृति और उत्सव का रंग बिखेरा।
कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष एवं शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां बतौर अतिथि मौजूद रहीं। संस्था की प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद श्वेता कुमारी, प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा, दीपिका दास, रूपा सरकार, रिया डे, बेबी बिस्वास, पूर्णिमा माझी, रंजना दे, चंदना भकत, सुजाता कर्मकार, शुक्ला बनर्जी एवं जयश्री कर्मकार ने नृत्य और रैंप वॉक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

प्रियंका भट्टाचार्य बनीं सावन क्वीन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें कैटवॉक, नृत्य और सोलह श्रृंगार से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया विजेता आशिमा कुमार, अविष्का चांद और सुदीप्ता बरुआ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रियंका भट्टाचार्य ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रत्ना पात्रा और जयश्री कर्मकार उपविजेता रहीं।

वहीं, सोलह श्रृंगार के लिए बीणा नाग और पायल नंदी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजा बरुआ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुजाता भौमिक ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा पारोमिता, चंदना, अरूप मजूमदार, परमिंदर सिंह, सामंतो कुमार, राजेश सिंह राजू, श्रावणी भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के साथ-साथ सावन की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का एक खूबसूरत मंच प्रदान किया।
















