जंतर-मंतर पर निपु सिंह के नेतृत्व में ‘आरक्षण हटाओ, देश बचाओ’ अभियान, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर के समीप ‘आरक्षण हटाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुई।

सभा को संबोधित करते हुए निपु सिंह ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसमें बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आरक्षण का लाभ देने से पहले उसकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति की समुचित जांच होनी चाहिए।

निपु सिंह ने कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि “आरक्षण हटाओ, देश बचाओ” अभियान को आगे भी व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।

उन्होंने आरक्षण के कारण मेधावी विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित होने का दावा करते हुए शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। हालांकि, उनके द्वारा दिए गए परीक्षा परिणामों और आरक्षण से जुड़े प्रतिशत संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

अभियान के दौरान समर्थकों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर अवसर उपलब्ध कराने के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर लेखक एवं समाजसेवी मिथिलेश कुमार पांडे सहित अभियान से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें